फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clean India campaign increased exploitation.

'स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर बढ़ा शोषण'

Thu, 02 Oct 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Oct 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Clean India campaign increased exploitation.

‘राजधानी को साफ सुधरा बनाने के लिए अभियान चलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। केवल लोगों को जागरूक होना चाहिए। जब लोग जागरूक हो जाएंगे उस दिन स्वयं ही राजधानी में कूड़ा व गंदगी दिखाई नहीं देगी।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है। हमारे हितों को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है।’ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन


वाल्मीकि सदन: सावधान! PM मोदी आने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। एक सफाईकर्मी कहते हैं कि हर व्यक्ति अगर सफाई पर ध्यान दे तो कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं दे सकती है। मगर सरकार लोगों को जागरूक करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। वह गंदगी के लिए कर्मचारियों को दोषी ठहराती है।

एक अन्य कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों के फोटो सेशन से बेहद खफा है। उसका कहना है कि अगर नेताओं को सफाई करने का इतना ही शौक है तो वे नालों की भी सफाई करके दिखाएं। तब उनको मालूम हो पाएगा कि कर्मचारी कैसे सफाई करते हैं।


PICS: पुलिसवाले ने मोदी के मंत्रियों को दिखाया आईना

अन्य सफाई कर्मचारी का मानना है कि सफाई अभियान के नाम पर नेता व अधिकारी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वह सफाई कराने की दिशा में कभी भी ध्यान नहीं देते। अब झाडू लेकर फोटो खिंचा रहे हैं।

अगर सफाई के प्रति वाकई गंभीर हैं तो वह कुछ देर रोजाना किसी भी स्थान पर सफाई करें। कुछ का आरोप है कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। उनसे छुट्टी होने के बाद भी कार्य कराया जा रहा है। उनको ओवर टाइम का पैसा भी नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed