फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classical music evening organized in memory of Nirmal Mandal

Delhi NCR News: निर्मल मंडल की स्मृति में सजी शास्त्रीय संगीत संध्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के अमलतास हाल में पं. निर्मल मंडल की स्मृति में एक विशेष शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित हुई। उनके जन्मदिन पर हुए इस आयोजन का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मान देना और उनकी स्मृति को जीवंत रखना था। पं. निर्मल मंडल वाणिज्य स्नातक थे जिन्होंने तबला वादन विभिन्न घरानों से सीखा। उन्होंने लालू चाकी, बटुक जी, पं. लच्छू महाराज और उस्ताद लतीफ अहमद खान से शिक्षा ली। वे आईसीसीआर के माध्यम से गुयाना और नेपाल में शिक्षक रहे, ऑल इंडिया रेडियो के ए-ग्रेड कलाकार और कथक केंद्र में प्रशिक्षक भी रहे। संध्या में पं. विश्वजीत रॉय चौधरी ने सारोद वादन प्रस्तुत किया, जिनकी संगत पर देबाशीष अधिकारी तबला पर थे। इसके बाद ज़रघम अकरम खान और खुर्रम अली नियाज़ी ने तबला युगल से श्रोताओं को मोहित किया। हारमोनियम पर ललित सिसोदिया और सारंगी पर तनिश ढोलपुरी संगत में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed