फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class tenth student fall in Channel, died, Ghaziabad, UP

गाजियाबाद: साइकिल सहित नाले में गिरा दसवीं का छात्र, मौत पर हंगामा

Sun, 21 Jul 2019 12:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Class tenth student fall in Channel, died, Ghaziabad, UP
नाले में गिरा दसवीं का छात्र - फोटो : Amar Ujala

विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में नगर निगम की ओर से नाले के ऊपर तोड़ी गई सड़क में बारिश का पानी भर जाने से 10वीं का छात्र साइकिल समेत उसमें गिर गया। तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाला जा सका। घटना से गुस्साए लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


शिवपुरी निवासी अशोक पाल का बेटा दीपांशु (15) छोटे भाई शुभम के साथ सेंट टेरेसा स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। शुभम शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद दोस्त के साथ पहले ही स्कूल से घर चला गया, जबकि दीपांशु साइकिल से नाले पर बने रास्ते से घर आ रहा था। इस दौरान बारिश से ओवरफ्लो रास्ते में गड्ढे दिखाई नहीं दिए जिस कारण दीपांशु साइकिल समेत नाले में गिर गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी जगमनी और अमित शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन तब तक दीपांशु पानी में समा चुका था। एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ धर्मेंद्र चौहान आदि मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed