फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between roadways bus and truck three died in road accident

बुलंदशहर: तेज रफ्तार रोडवेज ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 की मौत 10 घायल

Sun, 04 Nov 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 04 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Clash between roadways bus and truck three died in road accident
अनियंत्रित रोडवेज बस - फोटो : amar ujala
बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना अरनिया थाना क्षेत्र एनएच 91 ऊंचा गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। 

इस घटना में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई, शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों की पहचान अमर सिंह (45) पुत्र परशुराम निवासी कमले पुरवा जनपद कन्नौज और उसकी पत्नी श्रीदेवी (40) के रूप में हुई। वहीं अवधेश (30) पुत्र भागीरथ निवासी बड़ागांव जालौन है। 
विज्ञापन


साथ ही घायलों में हरीश चंद्र निवासी दिल्ली, मोहित, शानू शुभम दीक्षित निवासी फर्रुखाबाद, मोनू निवासी कन्नौज, असलम, फारूक और इस्लाम निवासी अलीगढ़ आदि शामिल है। थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे का कारण रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed