{"_id":"98ff9b377a95526e0d24418b92c905dc","slug":"clash-between-haryana-roadways-and-delhi-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री परमिट पर बवाल, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री परमिट पर बवाल, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 May 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले आईएसबीटी के पास बस रोकने पर पुलिस ने चालान काटा, तो अब हरियाणा रोडवेज की सिटी बसों के दिल्ली में एंट्री परमिट को लेकर विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली जाने वाली एक भी सिटी बस को बदरपुर बॉर्डर से प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
कुछ यात्रियों ने ऑटो के धक्के खाए तो कुछ ने डीटीसी की बसों का रुख किया। सोमवार को हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों और सैकड़ों यात्रियों को उम्मीद थी कि सिटी बसें दिल्ली तक का सफर करवाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
सुबह 7:30 बजे से एक के बाद एक 26 सिटी बसों को बल्लभगढ़ बस डिपो से दिल्ली के लिए चलाया गया। बसें बदरपुर बॉर्डर पहुंचीं जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बसों का परमिट न होने का कारण बताते हुए उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
यहीं पर यात्रियों को बसों से उतार दिया गया। बल्लभगढ़ बस डिपो के महाप्रबंधक महीपाल यादव ने बताया कि मामले को निपटाने के लिए आला अधिकारियों से बात की जा रही है। कारणों को जानने एवं उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।