फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Civil war is not over in over in aap, ebel leader do a press conference at 1 pm r

AAP का घमासान: कुछ देर में होगा बड़ा ऐलान

Fri, 27 Mar 2015 12:45 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Civil war is not over in over in aap, ebel leader do a press conference at 1 pm r

एक मशहूर शेर है 'कि हुआ है और न होवेगा कोई पैदा ख़ुदाई में, वफा में कोई मुझसा और तुमसा बेवफाई में' इन दिनों आप के नेताओं की हालत कुछ ऐसी ही हो गई है, जिसमें वो एक दूसरे पर बेवफाई का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


जहां एक ओर पार्टी के संयोजक प्रशांत-योगेंद्र को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए हर संभव कोशिशों में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर बागी तेवर अपनाने वाले ये नेता भी हार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अब जल्द ही आप के एक और बड़े नेता का टेप जारी हो सकता है। पार्टी के ही नेता प्रोफेसर आनंद कुमार ने भी अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक आज बागी नेता 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस प्रेस कांफ्रेंस के दौर की असल वजह

Civil war is not over in over in aap, ebel leader do a press conference at 1 pm r

इस कांफ्रेंस में क्या खास होगा ये अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है, लेकिन गुरुवार से पार्टी के दोनों गुटों की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस करने का दौर सा चल निकला है। अब कहा जा रहा है कि एक बजे फिर से प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण हिस्सा लेंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर आप नेता आशुतोष ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि कार्यकर्ता भलीभांति जानते हैं कि सच किस तरफ है। इस घमासान से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

वहीं पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने आप के इस घमासान पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ स्टिंग के माध्यम से बड़ा षडयंत्र किया जा रहा है।

कैसा रहा है प्रेस कांफ्रेंस का दौर

Civil war is not over in over in aap, ebel leader do a press conference at 1 pm r

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार शाम आप ने कांफ्रेंस कर योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का इस्तीफा स्वीकार करने का खुलासा किया, तो वहीं योगेंद्र और प्रशांत ने त्वरित टिप्पणी करते हुए अपनी सोशल मीडिया के जरिए रखी।

उसके बाद प्रशांत भूषण ने रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए, केजरीवाल और उनके साथियों पर झूठ का पुलिंदा खोलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है, वहां लिए जा रहे फैसले आपसी सहयोग न लेकर कुछ खास लोग ले रहे हैं।

प्रशांत की कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की बातों का जवाब देना जरूरी है। उनके मुताबिक योगेंद्र यादव की सभी बातें मान ली गईं थी, उन्होंने यह भी कहा था कि पृथ्वी रेड्डी और आशीष खेतान जो मसौदा तैयार करेंगे वह सर्वमान्य होगा। लेकिन अब वे फिर से नये पैतरे खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed