{"_id":"57b72fd24f1c1ba2506ece32","slug":"city-become-fan-of-sindu-s-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधू के खेल के मुरीद हुए शहरवासी, एक पल भी नहीं हटी टीवी से नजरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधू के खेल के मुरीद हुए शहरवासी, एक पल भी नहीं हटी टीवी से नजरें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
PV sindhu
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में महिला सिंगल्स बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू का मुकाबला विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मरिन से हुआ।
विज्ञापन
सिंधू ने क्वॉर्टर फाइनल में दुनिया की नंबर दो और सेमीफाइनल में विश्व की छठवें नंबर की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
नोएडा के लोगों की निगाहें टीवी पर ही टीकी रही। लोगों ने एक पल के लिए भी टीवी से हटे नहीं। भले ही फाइनल में सिंधू की हार हुई लेकिन उसके शानदार खेल के प्रदर्शन से और सिल्वर मेडल मिलने पर नोएडा के लोग बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
'रियो ओलंपिक में भारत की लड़कियों ने कमाल दिखाया है। हमें गर्व हैं कि सिंधू ने इतना अच्छा खेला कि हमारी झोली में सिल्वर मेडल आया है। फाइनल मैच काफी दिलचस्प रहा।' - मुस्कान गुप्ता
'लड़कियों को मौका मिले तो हर चीज में बेहतर कर सकती है। रियो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली पी वी सिंधू ने ये कर दिखाया है। उसने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के साथ मैच खेला।' - विधि अवाना
'मुझे बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद हैं। पी वी सिंधू ने फाइनल में बहुत अच्छा खेला। उसने साबित कर दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। इससे हम लोग बहुत खुश है। फाइनल मैच में हर किसी की निगाहें सिंधू पर टीकी हुई थीं।' - हर्षिता
'ओलंपिक में लड़कियां ही कमाल दिखा पाई हैं। साक्षी व सिंधू ने हमारे देश का नाम रोशन किया है। मुझे उम्मीद है कि ऐसे ही लड़कियां देश का नाम रोशन करेगी। फाइनल मैच में तो हम लोगों की सांसे अटकी हुई थीं।' - शिवांगी शाह