फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   circle rate of vip sectors will be increased

बढ़ने वाला है वीआईपी सेक्टरों का सर्किल रेट

Sat, 12 Jul 2014 02:56 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
circle rate of vip sectors will be increased

इस बार नोएडा के वीआईपी सेक्टरों का रेट 86,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा। वीआईपी सेक्टरों में 14, 14ए, 15ए, 17, 44, 51, 52 आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग ने यही रेट प्रस्तावित किया है। इस पर अंतिम निर्णय सोमवार को होगा। अगर उसमें कोई संशोधन न किया गया तो अगले एक साल तक इसी सर्किल रेट पर रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग आगामी एक अगस्त से सर्किल रेट रिवाइज करने जा रहा है। शुक्रवार को डीएम के साथ बैठक हुई, जिसमें डीएम ने नोएडा के प्रस्तावित सर्किल रेट पर सहमति जता दी है, जबकि ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर कुछ इलाकों के सर्किल रेट में इजाफा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगा फ्लैटों का रेट

circle rate of vip sectors will be increased

डीएम के बताने के हिसाब से इन इलाकों का रेट तय कर लिस्ट तैयार होगी। सोमवार को फिर से बैठक होगी। उस बैठक में सर्किल रेट लिस्ट पर डीएम की मुहर लग जाएगी।

उसी रेट लिस्ट को सार्वजनिक कर आम जनता की आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे। दो सप्ताह के भीतर आपत्तियों का निस्तारण रिवाइज रेट एक अगस्त से लागू किया जाएगा।

इस बार सर्किल रेट में फ्लैटों का नहीं बढ़ेगा। रजिस्ट्री विभाग के प्रस्ताव को डीएम ने भी स्वीकार कर लिया है। ऐसे में फ्लैटों के मौजूदा सर्किल रेट ही अगले एक साल तक लागू रहेंगे। ईडब्ल्यूएस और श्रमिक कुंज की दरों में भी वृद्धि नहीं की गई है।

नहीं बढ़ेंगे कार्यालय दर

circle rate of vip sectors will be increased

इस बार ऑफिस केसर्किल रेट में वृद्धि नहीं की जाएगी। रजिस्ट्री विभाग के प्रस्ताव को डीएम ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि रेट कम करने से मना कर दिया। रेट ज्यादा होने के कारण ऐसी तमाम संपत्तियों की रजिस्ट्री अटकी हुई है।

नोएडा के गावों की आबादी जमीन की मौजूदा सर्किल दरों में 25 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। ख्रासकर सेक्टर से सटे और मुख्य मार्गों पर स्थित गांवों की जमीन में ज्यादा वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed