{"_id":"6bbfc3f5956f22f1e48adce5164dd192","slug":"chopped-off-hand-joins-after-a-successful-plastic-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजबः फिर से जुड़ गया कटा हुआ हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजबः फिर से जुड़ गया कटा हुआ हाथ
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे शराब पीने के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवक के दोनों हाथों के पंजे पर चाकू से वार हुआ है।
एक पंजा चाकू के वार से कटकर लटक रहा था। इसे मेडिसिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी के बाद जोड़ दिया है। लक्ष्मण विहार से सटे फ्लाईओवर के नीचे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।
शनिवार की शाम चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे। दीपक ने किसी बात पर इनका विरोध किया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से वार कर दिया।
इसे भी पढ़ें: हैरतअंगेज, आसमान में नजर आया भगवान का हाथ!
विज्ञापन
खुद को बचाने के लिए दीपक ने अपना दोनों हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथ का पंजा कटकर लटक गया। मेडिसिटी में प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम को चार घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके हाथ को जोड़ने में सफलता मिली।
दीपक को इमरजेंसी के आईसीयू में रखा गया है। पुलिस अभी तक घायल का बयान नहीं ले पाई है। पूछताछ में पता चला है कि दीपक की वेल्डिंग की दुकान है।