फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese woman attempts suicide in toilet at Delhi IGI airport

Delhi IGI Airport: हवाई अड्डे पर चीन की एक महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, गर्दन और हाथ पर ब्लेड से किया वार

Mon, 09 Jan 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शौचालय में चीन की महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने खुद पर ब्लेड से वार कर लिया। वह वहां गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला तनाव में थी।

विज्ञापन
Chinese woman attempts suicide in toilet at Delhi IGI airport
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार तड़के चीन की रहने वाली एक महिला ने शौचालय में खुदकुशी का प्रयास किया। उसने ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ पर वार कर खुद को घायल कर लिया। उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। शुरुआती जांच मेें पता चला कि नौकरी छूटने व ब्वॉय फ्रेंड के दोस्ती टूटने से परेशान थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला चीन की रहने वाली है। वह चीन से घूमने के लिए बहरीन गई थी। जहां से वह वापस मलयेशिया जा रही थी। दिल्ली में उसे विमान बदलकर मलयेशिया जाना था। ट्रांजिट के दौरान महिला दिल्ली हवाई अड्डा पर शौचालय गई थी। जहां उसने खुद पर ब्लेड से वार कर लिया और वहां गिर गई। आवाज सुनकर बाहर मौजूद महिला शौचालय में गई। 
विज्ञापन


जहां महिला को लहूलुहान देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि महिला दो कारणों से तनाव में थी। उसकी नौकरी छूट गई थी और इस परेशानी से उबरी भी नहीं थी कि ब्वॉय फ्रेंड ने दोस्ती तोड़ दी। आशंका है कि तनाव में ही महिला ने आत्महत्या के इरादे से ब्लेड से अपने शरीर पर वार किया। पुलिस घटना की जानकारी चीन के दूतावास को दे दी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed