{"_id":"aa053fb0947e0f06de04a013a2b20999","slug":"chilli-cold-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, विजिबिलटी शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, विजिबिलटी शून्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर महीने के आखिरी रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह 10 बजे तक सड़क पर विजिबिलटी शून्य रही।
विज्ञापन
बाईपास और मथुरा रोड पर हेड लाइट जलाने के बाद भी वाहनों की गति 20 किमी प्रतिघंटा से ऊपर नहीं बढ़ सकी। मौसम विभाग ने रविवार को इसे मौसम का सबसे ठंडा दिन बताया। न्यूनतम तापमान 2.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के मिजाज और हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। अंगीठी और हीटर के सामने बैठकर लोगों का दिन बीता। वहीं सड़क किनारे अलाव जलाकर लोगों ने समय बिताया।
विज्ञापन
मजबूरी में बाहर निकले लोगों को भी सड़क पर चलने में परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम 2.06 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.02 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं कोहरे और स्मॉग के कारण अस्थमा रोगियों को सांस लेने में परेशानी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। उधर, चिकित्सकों ने मौसम में हार्ट, बीपी और अस्थमा रोगियों को घर में ही रहने की सलाह दी है। इससे सर्द हवाओं और ठंड का अधिक असर न पड़े।