{"_id":"77d4953b9a24589506beb3fdf0a15f06","slug":"children-are-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके से नहीं लौटी तो साले के बेटे को उठा लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो साले के बेटे को उठा लाया
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से मायके में रह रही पत्नी ससुराल नहीं लौटी तो पति ने साले के आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया। बच्चे की मां ने ननदोई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
संगम विहार कालोनी निवासी कविता की शादी छह वर्ष पूर्व बेहटा हाजीपुर निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। महेंद्र शराबी हैै। पति की आदतों से तंग कविता तीन माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
उसका पति उसे लेने पहुंचा, लेकिन उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 16 फरवरी की शाम छह बजे महेंद्र संगम विहार कालोनी पहुंचा तथा साले टेकचंद के आठ वर्षीय पुत्र विवेक को अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन
उसने बच्चे को लौटाने की एवज में पत्नी को ससुराल भेजने की मांग रखी है। गीता ने ननदोई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। इंद्रापुरी पुलिस चौकी प्रभारी आजाद पाल का कहना है कि पुलिस आराेपी की तलाश में दबिश दे रही है।