फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child fell into drain during rain in Vasant Kunj

दिल्ली में टला हादसा: बारिश में खेलते समय खुले सीवर में गिरा बच्चा, कई घंटों तक तलाश; फिर हुआ चमतकार

Thu, 31 Jul 2025 06:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक बार फिर खुले सीवर में हादसा हो गया। बारिश में खेलते समय सात साल का बच्चा खुले सीवर में गिर गया। कई घंटों तक तलाश की।

विज्ञापन
child fell into drain during rain in Vasant Kunj
नाले में गिरा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी इलाके में बारिश में खेलते समय सात साल का बच्चा खुले सीवर में गिर गया। सूचना पर पहुंची एजेंसियों ने उसे कई घंटों तक तलाश किया। बाद में वह खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया।  

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.15 बजे सूचना मिली कि रजोकरी के पास एक बच्चा खुले सीवर में गिर गया है। बच्चे का पता लगाने के शुरुआती प्रयास असफल रहे, जिसके बाद पीसीआर स्टाफ ने वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने को सूचित किया और तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीवर लाइन के किनारे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो लड़के सीवर के पास दौड़ते हुए दिखाई दिए और उनमें से एक सीवर में गिरता नजर आया। जिस जगह बच्चा गिरा था, उससे लगभग 20 फुट की दूरी पर सीवर खुला मिला, जिससे संभवत: वह बाहर निकल पाया होगा। लड़के का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्थानीय सोशल मीडिया समूहों में प्रसारित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी स्कूल के शिक्षक ने की पहचान 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजोकरी स्थित एमसीडी स्कूल के एक शिक्षक ने लड़के की पहचान कक्षा तीन के छात्र और राजोकरी गांव के निवासी के रूप में की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ बारिश का मजा लेने गया था। लड़के ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण सीवर दिखाई नहीं दे रहा था और वह गलती से उसमें गिर गया। वह कुछ दूरी पर खुले सीवर से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा  और घटना के बारे में किसी को बताए बिना घर लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed