फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child dies after doctor gives him injection

इंजेक्शन से बच्चे की मौत, 2 डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2014 02:43 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
child dies after doctor gives him injection

गाजियाबाद में वैशाली के आरोग्य अस्पताल में भर्ती देबू (8) की पेन किलर के ओवरडोज से जान चली गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज में लापरवाही और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है रविवार को देबू के हाथ की रसौली (गांठ) के आपरेशन के बाद उठे दर्द को कम करने के लिए डॉक्टरों ने पेन किलर का इंजेक्शन दिया था। परिजनों का कहना है कि पेन किलर के ओवरडोज से ही देबू की मौत हुई है।

विज्ञापन

सवा घंटे तक चला था ऑपरेशन

child dies after doctor gives him injection

गाजियाबाद के पुराना आर्य नगर निवासी अनिल शर्मा श्रीराम पिस्टन कंपनी में कार्यरत हैं। तीन बेटों में छोटे देव उर्फ देबू (8) के हाथ में रसौली थी। देव गाजियाबाद के ही सेंट मैरी स्कूल के कक्षा चार में पढ़ता था।

अनिल के अनुसार, रसौली के ऑपरेशन के लिए उन्होंने रविवार सुबह देव को वैशाली सेक्टर-6 के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम छह बजे उसका ऑपरेशन हुआ।

करीब सवा घंटे के ऑपरेशन के बाद जब वह होश में आया तो उसने हाथ में तेज दर्द की शिकायत की। शुरुआत में डॉक्टरों ने उसे आम दर्द बताया। मगर जब दर्द नहीं रुका तो डॉक्टर एसएस भगत और उनकी टीम ने उसे पेन किलर का इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्‍शन लगाते ही हो गया बेहोश

child dies after doctor gives him injection

आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन की अधिक डोज दे दी जिससे कुछ देर बाद ही देबू बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद भी जबरन उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और मौत की बात छिपाई गई।

मौत की पुष्टि होते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को शिकायत दी। एसएचओ इंदिरापुरम राशिद अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर डॉ. एसएस भगत और उनके साथी सचिन मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। शुरुआती जांच में दवाई की ओवरडोज ही मौत का कारण लग रही है। इस संबंध में आरोग्य अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed