फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child beat by gym operator in Greater Noida

सफाई में देरी पर मासूम को जिम में संचालक ने बेरहमी से पीटा, कूदने वाली रस्सी से की पिटाई

Wed, 03 Apr 2019 07:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
child beat by gym operator in Greater Noida
जिम संचालक ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में पिता की मृत्यु के बाद सात साल के मासूम को शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह घर के बाहर बच्चे के बेहोशी की हालत में मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बच्चे की मां और उसके कथित प्रेमी जिम संचालक ने जिम की सफाई में देरी होने पर कूदने वाली रस्सी से पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। सफाई से इंकार करने पर अक्सर बच्चे को यातनाएं दी जाती थीं। पुलिस ने बालश्रम व मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में लिया है और जिम संचालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला तीन नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। तीनों बच्चे भरण पोषण के लिए बाल मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महिला के कस्बे में जिम चलाने वाले दादरी निवासी आजाद से संबंध हैं। महिला का सात साल का बेटा जिम में सफाई करता है। मंगलवार को मासूम घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। 

लोगों ने इसकी सूचना सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी। बच्चे ने पुलिस को बताया कि जिम की सफाई में देरी होने पर संचालक ने उसे जिम में कूदने वाली रस्सी से बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। बच्चे की कमर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जख्म के निशान हैं। 

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय जिम संचालक बच्चे को पीट रहा था। मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया। घायल बच्चा जिम से भाग आया और घर के पास आकर बेहोश हो गया। 

महिला को जब कोतवाली लाया गया तो वह आरोपी का बचाव करती रही। महिला ने जिम संचालक के साथ रहने की जानकारी पुलिस को दी है। 

सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला और जिम संचालक के संबंध की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed