{"_id":"57ced9154f1c1ba830318df4","slug":"chikungunya-confirmed-in-a-patient-the-patient-withdrawn-camp-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि, कैंप हटने से मरीज परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि, कैंप हटने से मरीज परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को एक और मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। अब तक कुल मिलाकर अस्पताल प्रबंधन 5 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि कर चुका है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट एच एम लवानिया ने बताया कि जांच के लिए चिकनगुनिया के 17 सैंपललिए गए थे, जिसमें से 1 मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
सर्फाबाद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए कैंप को सोमवार को हटा दिया गया था । इससे गांवों के लोगों में आक्रोश है। गांव वालों का कहना है कि कैंप के हटने से 200 से 250 लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि इस बारे में उन्होंने सीएमओ से बात की है। अगर कैंप नहीं लगे तो बड़े अधिकारियों से शिकायत करेंगे।