फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta's secretary also became a victim of the Thak-Thak gang

Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव भी हुईं ठक-ठक गिरोह की शिकार, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को पकड़ा

Wed, 28 May 2025 04:16 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 04:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव आईएएस अफसर डॉ. मधु रानी तेवतिया के सरकारी ड्राइवर अजय ने 16 मई की रात बाराखंभा थाने में तहरीर दी। आरोपी तेवतिया का बैग लेकर फरार हो गए। अमर उजाला के पास इस हाइप्रोफाइल वारदात की प्राथमिकी की प्रति मौजूद है।

विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta's secretary also became a victim of the Thak-Thak gang
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव आईएएस अफसर डॉ. मधु रानी तेवतिया ठक-ठक गिरोह का शिकार हुई हैं। 16 मई को हुई वारदात में नाबालिग समेत दो आरोपी तेवतिया का बैग लेकर चंपत हो गए। 17 मई को दर्ज शिकायत के अगले दिन पुलिस ने दोनों को धर लिया। इनसे चोरी के तीन मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस सचिव से चोरी गए सामान की बरामदगी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


अमर उजाला के पास इस हाइप्रोफाइल वारदात की प्राथमिकी की प्रति मौजूद है। तहरीर उनके सरकारी ड्राइवर अजय ने 16 मई की रात बाराखंभा थाने में दी। इसमें बताया गया कि रात करीब सवा नौ बजे सचिव डा. मधुरानी तेवतिया को महादेव रोड़ उनके घर लेकर जा रहा था। सचिव पिछली सीट पर बैठी थीं और उनका बैग भी उनके पास रखा था। सिकंदर रोड पहुंचते ही स्कूटी पर दो लड़के आए और गाड़ी की ओर कुछ इशारा किया। लेडी इरविन कॉलेज के पास सचिव के कहने पर कार रोकी। कार अनलॉक करके जैसे ही गाड़ी से उतरा तभी दोनों लड़काें ने सीधी तरफ आकर कार का दरवाजा खोला और सचिव मैडम के पास रखा बैग लेकर भा गए। बैग में करीब आठ हजार रुपये, कई क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, सचिवालय का परिचय पत्र, कागजात व समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान था।
विज्ञापन


कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं
दक्षिण जिला पुलिस ने बीआरटी रोड, पुष्पा भवन के पास दोनों को पकड़ा। बालिग आरोपी की पहचान एच-1, मद्रासी कॉलोनी, मदनगीर, दिल्ली निवासी हिमांशु उर्फ बाबू (20) पुत्र अशोक के रूप में हुई है। हालांकि इसका पिछला कोई आपराधिक  रिकार्ड नहीं है। नाबालिग आरोपी की उम्र 16 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed