{"_id":"5c191decbdec2256dd1056b9","slug":"chief-minister-meets-sumit-family-after-sayana-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल: आज मुख्यमंत्री से होगी सुमित के परिजनों की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना बवाल: आज मुख्यमंत्री से होगी सुमित के परिजनों की मुलाकात
Wed, 19 Dec 2018 05:00 AM IST
गौरव द्विवेदी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना बवाल में चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस प्रशासन व नेताओं के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
बता दें कि, इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुमित के परिजनों की कोई सुध नहीं ली थी। सुमित के पिता की तहरीर पर छह दिन बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, सुमित के परिजन बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए वह अपने कुछ परिजनों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन