{"_id":"5d35eebd8ebc3e6ce04ca431","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-held-a-meeting-with-ministers-to-regularize-unauthorized-colonies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की सभी शर्त मानेगी दिल्ली सरकार, विभागों को सीएम केजरीवाल की दो टूक-नहीं होगी देरी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की सभी शर्त मानेगी दिल्ली सरकार, विभागों को सीएम केजरीवाल की दो टूक-नहीं होगी देरी बर्दाश्त
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी विभागों को निर्देश दिया है कि अनधिकृत कालोनियों को पक्का करने के लिए केंद्र की सभी शर्तों को स्वीकार कर लिया जाए। साथ ही दो टूक कहा है कि इस मसले में किसी तरह के तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
अधिकारियों का कहना है कि केंद्र की तरफ से उठाए गए सवालों को संबंधित विभाग के अधिकारी अंतिम रूप दे रहे हैं। मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री की भी इस पर सीधी नजर है।
मुख्यमंत्री ने इस मसले पर सभी मंत्रियों के साथ मैराथन बैठक की। इसमें केजरीवाल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को निर्देश दिया कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र सरकार की सभी शर्तों का स्वीकार किया जाए। तकनीकी जटिलताओं में उलझने के लिए दशकों पुराने मसले का यथाशीघ्र निपटारा करना जरूरी है।
विज्ञापन
बकौल केजरीवाल, यह समय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का नहीं है। बगैर एक मिनट की देरी किए मामले को माकूल अंजाम तक पहुंचाया जाए। दशकों से अनधिकृत कालोनियों के लोग बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के साथ इस अहम मसले पर सहयोग करना है।

अधिकारी बताते हैं कि करीब चार घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने हर बिंदु की समीक्षा की। अधिकारियों ने पावर पांइट प्रजेंटेशन के जरिए हर एक बिंदु पर समीक्षा की। साथ ही जटिल तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञों से भी राय ली।
अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभागों के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने सुझाव के साथ इस बारे में जानकारी सौंप दी है। इसके आधार पर दिल्ली सरकार अपना जवाब तैयार कर रही है।
जल्द ही इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। इससे पहले पिछले हफ्ते केंद्र ने दिल्ली सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने से जुड़े कुछ तकनीकी सवाल उठाए गए थे।