{"_id":"668a206bdd4bf5a0890ba558","slug":"cheated-worth-lakhs-on-the-pretext-of-selling-electric-bike-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2024 10:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:28 AM IST
सार
द्वारका इलाके में इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी रिवोल्ट्स मोटर कंपनी का प्रबंधक बताकर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका इलाके में इलेक्ट्रिक बाइक बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी रिवोल्ट्स मोटर कंपनी का प्रबंधक बताकर ठगी को अंजाम दिया। एक निजी अस्पताल के प्रबंधक अस्पताल के लिए बाइक खरीदने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर तलाश कर रहे थे, इसी दौरान पीड़ित के पास जालसाजों का फोन आया।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़ित को इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के लिए फर्जी कोटेशन भेजे। शिकायत के बाद तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शम्मी कुमार को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जालसाजों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। पुलिस झारखंड में दबिश देकर जालसाजों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन