फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chaos in faridabad on alcohol shop shut

फरीदाबाद में ग्रामीणों का हंगामा, शराब ठेका बंद कराया

Mon, 03 Apr 2017 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
chaos in faridabad on alcohol shop shut

एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने और सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के साथ ही ठेकों के खिलाफ लोग लामबंद होने शुरू हो गए हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र स्थित लक्कड़पुर फाटक के पास खुल रहे शराब के ठेके का स्थानीय निवासियों ने विरोध जमकर विरोध किया। गुस्साए लोगों ने पहले हंगामा किया और फिर ठेके को बंद करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ठेका दोबारा खुला पाया गया तो आग के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्थानीयवासियों का कहना है कि यह ठेका नियमों के अनुसार यहां नहीं खुल सकता। क्योंकि सरकार के आदेश के अनुसार आबादी वाले क्षेत्र में शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता है। उनका कहना है कि सरकार के नियम के अनुसार 500 मीटर की दूरी पर ठेका खुल सकता है लेकिन जहां ठेका खोला गया है उसकी दूरी 460 मीटर है।
विज्ञापन


भाजपा नेता गजेंद्र भड़ाना ने कहा कि रातों रात ठेके पर लाइटिंग कर दी गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर यह ठेका बंद नहीं किया खुला पाया जाएगा तो उसे आग के हवाले कर दिया जाएगा। उधर, आबकारी विभाग के सहायक कराधान अधिकारी अशोक शर्मा का कहना है कि रिहायशी वाले क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद और स्कूल के 150 मीटर दायरे में ठेका नहीं खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा है विरोध
खासकर आबादी वाले क्षेत्रों में खुल रहे ठेकों के विरोध में लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। पिछले दिनों गांव भनकपुर, मिर्जापुर, मंझावली और सुनपेड़ आदि ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्र में खुले ठेकों का विरोध किया था और जिला उपायुक्त से मिलकर नए सत्र में ठेका नहीं खोलने की मांग की थी। एक अप्रैल को बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी में खुले ठेके के विरोध में लेागों ने खूब हंगामा किया था। विरोध करने वाली बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के 500 मीटर के दायरे में खुले ठेकों को तत्काल बंद करने का आदेश पहले ही दे चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे के आसपास स्थित 13 रेस्टोरेंट में चल रहे बार को बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed