फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Change in wind direction slows pollution in Delhi but no relief

दिल्ली की हवा 'बेहद खराब': धीमी हुई प्रदूषण की रफ्तार, लेकिन राहत नहीं; NCR में नोएडा की हवा सबसे जहरीली

Sun, 07 Dec 2025 07:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

दिल्ली में रविवार को शनिवार की तुलना में एक्यूआई में 22 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 240 और पीएम2.5 की मात्रा 133.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
Change in wind direction slows pollution in Delhi but no relief
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण प्रदूषण की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में रविवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 22 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 315, ग्रेटर नोएडा में 290 और गुरुग्राम में 273 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 199 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.59 फीसदी रही। इसके अलावा रोड डस्ट से 1.20, निर्माण गतिविधियों से 2.31, आवासीय प्रदूषण 4.05 और पेरिफेरल उद्योग से 8.108 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को हवा पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 850 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 240 और पीएम2.5 की मात्रा 133.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। 

विज्ञापन

बुधवार तक राहत नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed