'AAP कार्यकर्ता ने मेरे पति को जिंदा जला दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने चंद्रमोहन की कार में जले व्यक्ति को अपना पति होने की आशंका जाहिर की है। उसका कहना है कि आम आदमी पार्टी व आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन ने जिस शख्स को अपनी कार में जलाकर मार डाला, वह मेरा पति था। कासना कोतवाली पहुंची महिला ने पति के आगे के दो दांत टूटे होने की बात कही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि चंद्रमोहन ने विक्षिप्त युवक को अपनी कार में डालकर आग लगा दी थी। मध्यप्रदेश की प्रतिभा मंगलवार को बेटे के साथ कासना कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस का बताया कि उनका पति भी मानसिक रूप से बीमार था। 28 अप्रैल से वह दिल्ली से गायब है।
उन्होंने आशंका जाहिर की कि कहीं चंद्रमोहन ने उसके पति को ही तो कार में नहीं जला दिया। व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए जांच कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच कराकर रिपोर्ट का मिलान करने से ही पहचान हो पाएगी। इससे पहले भी एक परिवार डीएनए टेस्ट की मांग कर चुका है।
लड़की के चक्कर में उसके मामा की हत्या करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में युवती के मामा की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को सदर बाजार, शाहजहांपुर (यूपी) निवासी मोहम्मद आमान (23) को खजूरीचौक के पास गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के मामा को गोली मार दी थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचे के अलावा दो कारतूस बरामद किए। आरोपी ने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती की मां और मामा उसके रिश्ते के खिलाफ थे।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि 20 अक्तूबर की देर रात गली नंबर-16ए, विजय पार्क में गोलियां चलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर
पुलिस को एक महिला और उसका बेटा मिला। महिला ने बताया कि करीब 12:30 बजे आमान उसके घर आया और बेटी से मिलने की जिद करने लगा।
इस पर महिला ने पास में ही रहने वाले अपने भाई उवेस खान को बुला लिया। उवेस व उसका दोस्त नवेद वहां पहुंचे। जब उन्होंने आमान को समझाने का प्रयास किया, तो वह उन पर फायरिंग कर भागने लगा। उवेस और नवेद उसका पीछा करने लगे। इस बीच विजय मोहल्ला गली नंबर-2 में आमान ने उवेस को गोली मार दी और फरार हो गया।
उवेस को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को धर दबोचा।