फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandni Chowk Fire : An FIR has been registered in the incident

Delhi : चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज, 120 दुकानों को हुआ नुकसान; करोड़ों की हानि

Sat, 15 Jun 2024 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 03:29 AM IST
सार

चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Chandni Chowk Fire : An FIR has been registered in the incident
चांदनी चौक इलाके में लगी आग - फोटो : PTI

विस्तार

चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग कटरा की दुकानों तक फैल गई। अभी आग पूरी तरह से बुझी नहीं है। लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। अग्निशमन अभियान जारी है। इस दौरान एक फायरमैन सतही रूप से झुलस गया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के साथ साथ इमारत के कूलिंग का काम कर रही हैं। दमकल विभाग के करीब डेढ़ सौ कर्मी मौके पर काम कर रहे हैं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक आग पर काबू पाए जाने की उम्मीद है। उधर, आग लगने की वजह से शुक्रवार को बाजार में काम काज पूरी तरह से ठप रहा। करीब एक हजार दुकानों पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन


गुरुवार शाम पांच बजे नई सड़क, पुराना कटरा मारवाड़ी की एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली थी। एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। कुछ देर में वहां से आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां को मौके पर पहुंची। इमारत में साड़ियों, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल की करीब 60 से 65 दुकानें और गोदाम थे। वहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर दुकानें और गोदाम दोनों थे। जिससे आग तेजी से फैली और दो अन्य इमारतों को अपने चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की भयावहता को देखते हुए आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर गाड़ियों की संख्या 50 कर दी गई। करीब ढ़ाई सौ से अधिक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग तेजी से फैल रही थी। जिसे रोकने के साथ साथ दमकल कर्मियों ने आस पास की इमारतों को खाली करवा लिया। जिस इमारत में आग लगी थी उसकी छत टुकड़ी और टी-आयरन-गाटर से बनी थी।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू करने में जुटी हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत में बीच बीच में आग की लपटें निकल रही हैं। शनिवार तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने की उम्मीद है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद इमारत के मलबे को हटाया जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed