{"_id":"6ae8aee2d69ae3a5aa0d00fc","slug":"chandni-chowk-citizens-forum-welcomes-permission-for-green-firecrackers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161875-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ग्रीन पटाखों की अनुमति का चांदनी चौक नागरिक मंच ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ग्रीन पटाखों की अनुमति का चांदनी चौक नागरिक मंच ने किया स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिवाली और उसकी पूर्व संध्या पर ग्रीन पटाखे चलाने की समयबद्ध अनुमति देने का चांदनी चौक नागरिक मंच ने स्वागत किया है। मंच के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अदालत ने व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है। इससे दिल्ली के अधिकांश नागरिक प्रसन्न हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके बयान से ऐसा लगता है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के विवेक को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने सौरभ भारद्वाज से सवाल किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार दस साल तक सत्ता में रही, तब क्या वह पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक लगा पाई थी? कपूर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया से उसकी हिंदू मान्यताओं के प्रति सोच उजागर होती है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर इस तरह की टिप्पणी न्यायपालिका के प्रति असम्मान को दर्शाती है।