फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi-NCR for the whole week Yellow Alert for July 15 and 16

Mausam Ki Jankari: आफत बनकर बरसे बदरा, दिल्ली-NCR में पूरे सप्ताह बारिश के आसार; 15-16 जुलाई के लिए यलो अलर्ट

Wed, 12 Jul 2023 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 02:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 15 व 16 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता कितनी होगी इस संबंध में एक से दो दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi-NCR for the whole week Yellow Alert for July 15 and 16
दिल्ली में सप्ताहभर बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में बीते सप्ताह मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी। अब एक बार फिर सप्ताह के अंत में तेज बारिश परेशान करेगी। वैसे तो पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है, लेकिन 15 व 16 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक 258.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह से दो दिन की बारिश से ही जुलाई की वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है। पूरे जुलाई में सामान्य वर्षा 195.8 मिमी दर्ज की जाती है। एक जून से अब तक हुई बारिश पर नजर डालें तो अब तक 408.3 मिमी बारिश हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 008.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश पूसा में 041.5, मयूर विहार में 037.0 मिमी व रिज में 029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। 

विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.5 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 15 व 16 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता कितनी होगी इस संबंध में एक से दो दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। 15 जुलाई से तापमान में फिर से गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed