फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaitanyananda Saraswati gets bail in fake number plate case

Delhi NCR News: फर्जी नंबर प्लेट मामले में चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
- 17 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने फर्जी डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट इस्तेमाल करने के मामले में चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत दे दी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन कोर्ट ने जांच की गंभीर कमियों पर सवाल उठाए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिमेष कुमार ने जमानत देते हुए कहा कि पुलिस की जांच लापरवाही से की गई है और चार्जशीट में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने खुद फर्जी नंबर प्लेट बनवाई या उसका इस्तेमाल किया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के ड्राइवर, जो कथित तौर पर कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाता था, उसे जांच में संदिग्ध तक नहीं बनाया गया। यह भी जांच नहीं की गई कि फर्जी नंबर प्लेट कहां से लाई गई और आरोपी ने वास्तव में उस कार का इस्तेमाल किया या नहीं। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में आरोपी से हिरासत में पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है।

चूंकि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, इसलिए आरोपी को अनिश्चित समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता। इस मामले में अधिकतम सजा सात साल तक की है। हालांकि, चैतन्यानंद सरस्वती को राहत मिलने के बावजूद वह अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे। वह 17 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप है कि सरस्वती फर्जी डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed