Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   center will prepare young people for married life

Delhi NCR News: युवाओं को शादीशुदा जिंदगी के लिए तैयार करेगा ‘तेरे मेरे सपने’ सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
डीयू में शुरू हुआ पहला प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर, शादी से पहले युवाओं को मिलेगी काउंसिलिंग
विज्ञापन

-कमला नेहरू कॉलेज ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर सेंटर की शुरुआत की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शादी के बाद जिंदगी में आपसी समझ, तालमेल और बेहतर संवाद जरूरी हैं, लेकिन इनकी तैयारी अक्सर शादी के बाद ही शुरू होती है। इसी सोच को बदलने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज ने ‘तेरे मेरे सपने’ नाम से प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर शुरू किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से स्थापित इस सेंटर में युवाओं को शादी से पहले रिश्तों की बारीकियां समझने और बेहतर वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की मेंटरशिप में शुरू किया गया यह दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर है। देशभर में इस पहल के तहत स्थापित यह 300वां सेंटर है। हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के रहाटकर ने कॉलेज परिसर में इसका उद्घाटन किया। फिलहाल इसकी सेवाएं कॉलेज की छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों के लिए उपलब्ध होंगी। भविष्य में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद से आसपास के इलाकों तक भी इसका विस्तार करने की योजना है।
विज्ञापन

रिश्तों को समझने में मिलेगी मदद
इस सेंटर में शादी के बारे में विचार कर रहे युवा स्वेच्छा से काउंसिलिंग ले सकेंगे। उन्हें प्रभावी संवाद, एक-दूसरे की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने तथा रिश्तों में होने वाली गलतफहमियों को दूर करने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा आपसी मतभेदों को सुलझाने, विवादों से निपटने और शादीशुदा जिंदगी की जिम्मेदारियों को समझने में भी मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपने रिश्तों के प्रति अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना है, ताकि वे निजी जीवन से जुड़े फैसले सोच-समझकर ले सकें। कमला नेहरू कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. पवित्रा भारद्वाज के अनुसार, इस सेंटर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ आसपास के समुदायों को भी लाभ पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मदद से होगी काउंसिलिंग
सेंटर के संचालन के लिए कॉलेज के चार से पांच शिक्षकों को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों, काउंसलरों और समाजसेवियों को भी इससे जोड़ने की योजना है, ताकि जरूरत के अनुसार युवाओं को विशेषज्ञों की मदद मिल सके। सेंटर की सभी सेवाएं स्वैच्छिक होंगी। युवा अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार काउंसिलिंग का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed