{"_id":"66a1fdbbad1636b74808228f","slug":"center-allotted-a-new-office-for-aam-aadmi-party-in-delhi-on-court-order-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP का नया ठिकाना: कोर्ट के आदेश पर केंद्र ने आम आदमी पार्टी के लिए नया कार्यालय किया अलॉट, अब यहां होगा दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP का नया ठिकाना: कोर्ट के आदेश पर केंद्र ने आम आदमी पार्टी के लिए नया कार्यालय किया अलॉट, अब यहां होगा दफ्तर
Thu, 25 Jul 2024 12:56 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:56 PM IST
सार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को नया कार्यालय मिल गया है। केंद्र ने कोर्ट के आदेश के बाद आप पार्टी को नया कार्यालय अलॉट किया है।
विज्ञापन
आप ऑफिस दिल्ली (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को लुटियन की दिल्ली में नया कार्यालय आवंटित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आप का नया कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में बंगला नंबर-1 है। आप का कार्यालय पहले राउज एवेन्यू में स्थित था। हाईकोर्ट ने कार्यालय के लिए जगह आवंटित करने पर निर्णय लेने के लिए केंद्र को बृहस्पतिवार तक का समय दिया था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पहली बार बड़ा कार्यालय मिला है। आप की स्थापना के बाद से यह पांचवां दफ्तर है। साल 2013 में दिल्ली में आप सरकार बनने से पहले कार्यालय कौशांबी में था। यहीं से विधानसभा चुनाव की रणनीति बनी थी। साल 2013 में पहली बार सरकार बनने के बाद पार्टी का कार्यालय कौशांबी से शिफ्ट होकर हनुमान मंदिर, नई दिल्ली के पास आ गया। यहां आकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 49 दिनों के बाद पद छोड़ा था। इसी कार्यालय से पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव की तैयारी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद यह कार्यालय भी छोड़ना पड़ा और पार्टी ईस्ट पटेल नगर में शिफ्ट हो गई।
विज्ञापन
साल 2015 में फिर से सत्ता में आने के बाद पार्टी को 206, राउज एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ पर कार्यालय मिला। पार्टी का यह पहला सरकारी कार्यालय था। यहीं से चुनाव लड़ते हुए आप ने दिल्ली के साथ पंजाब की सत्ता हासिल की। साथ ही, गुजरात और गोवा विधानसभा चुनावों में खाता खोलकर राष्ट्रीय पार्टी बनी। पार्टी का कद बढ़ने के बाद से नए आफिस की मांग की जा रही थी। लंबे अंतराल के बाद केंद्र सरकार ने आप को नया कार्यालय लुटियन जोन में अलॉट किया है।
विज्ञापन