फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebrities started joining the anti-dengue campaign

डेंगू विरोधी अभियान से जुड़ने लगीं मशहूर हस्तियां, गायक शंकर महादेवन ने मुहिम को दिया समर्थन

Mon, 26 Oct 2020 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Celebrities started joining the anti-dengue campaign
शंकर महादेवन

दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान को पिछले साल की तरह ही मशहूर हस्तियों का समर्थन मिलने लगा है। ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के 8वें सप्ताह में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर मुहिम का समर्थन किया और दिल्लीवासियों को डेंगू की रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


हर सप्ताह की तरह ही अभियान के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में जमा पानी को बदला। उन्होंने दिल्ली वालों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों को अपने आवास पर जमा पानी का निरीक्षण करने, जमा पानी को खाली करने और पानी में तेल-पेट्रोल डालकर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयास से डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोक पाएंगे और डेंगू से परिवार व पूरी दिल्ली की सुरक्षा कर पाएंगे। ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डेंगू के खिलाफ अभियान के 8वें रविवार को आज सुबह मैंने फिर से अपने घर पर रुके हुए पानी की चेकिंग की और उसे बदला। डेंगू को हराने के लिए हमें बस मच्छरों को पनपने से रोकना है। पिछली बार की तरह इस बार भी डेंगू कंट्रोल में है। दिल्ली लगातार दूसरे साल डेंगू को मात दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य प्रमुख हस्तियों के सहयोग व समर्थन ने दिल्ली सरकार के ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में बड़ी सफलता दिलाई थी। इस बार भी मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग अभियान के तहत मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड करके और विभिन्न माध्यमों से लोगों से साझा करके अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ये करने हैं काम...

  • घर में एकत्र पानी को बदलें
  • डेंगू के मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपते हैं
  • बर्तन, कूलर, एसी, टायर, फूलदान आदि में जमा पानी हर हफ्ते खाली कर दें और बदल दें
  • जमा पानी में तेल/पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें, जिससे उस पर छोटी परत बन जाए
  • पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढंककर रखें
  • लोग अपने घरों का निरीक्षण करें और अपने 10 दोस्तों को कॉल करके अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed