फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrating birthday of Muslims is wrong Mufti Asad said this is a mischief and tradition of Christians

Deoband: मुसलमानों का जन्मदिन मनाना गलत, मुफ्ती असद बोले- यह एक खुराफात, ईसाइयों की परंपरा है

Thu, 24 Nov 2022 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने जन्मदिन मनाने को लेकर कहा कि यह एक खुराफात है। 

विज्ञापन
Celebrating birthday of Muslims is wrong Mufti Asad said this is a mischief and tradition of Christians
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुसलमानों के जन्मदिन मनाने को उलमा ने गलत करार दिया है। उन्होंने शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि कुरआन और हदीस में इसको लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अल्लाह के रसूल ने भी कभी जन्मदिन नहीं मनाया। यह ईसाइयों की परंपरा है, इसे अपनाने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने जन्मदिन मनाने को लेकर कहा कि यह एक खुराफात है। क्योंकि कुरआन, इस्लाम, शरीयत और हदीस में जन्मदिन मनाए जाने को लेकर कोई जिक्र नहीं है। जन्मदिन मनाने की परंपरा ईसाइयों की है और मुसलमान उनकी नकल कर रहे हैं। मुसलमानों को इससे बचना चाहिए और शरीयत के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती असद ने कहा कि जन्मदिन पर यह सोचना चाहिए कि उम्र से एक साल कम हो गया। इसमें हमने क्या अच्छा किया और क्या बुरा किया। जबकि इसके उलट लोग उम्र का एक साल कम होने पर खुशी मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed