फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cctv footage come with clue in gang war in delhi

दिल्ली में हुई गैंगवार में सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा, अब सोनू की बढ़ेगी मुसीबत    

Thu, 04 May 2017 09:30 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 09:30 AM IST
सार

  
- सीसीटीवी फुटेज में सोनू घटनास्थल पर दिखाई दे रहा है      
- सोनू व उसके साथियों ने कार्रबाइन का प्रयोग किया थ      
- कट्टे में लेकर आए थे हथियार       
      
नई दिल्ली, 03 मई  

विज्ञापन
cctv footage come with clue in gang war in delhi

विस्तार

मियांवली इलाके में गैंगवार के दौरान कुख्यात बदमाश भूपिंदर उर्फ मोनू दरियापुर, उसके पीएसओ दिल्ली पुलिस के एएसआई विजय सिंह व साथी अरुण की गोली माकर हत्या मोनू के कट्टर दुश्मन रहे सोनू दरियापुर उर्फसत्यवान ने ही की है।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास से मिले सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है। सोनू दरियापुर ने अपने साथी सुरेन्द्र खत्री के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल केपास से मिले सीसीटीवी फुटेज से साफ स्पष्ट हो रहा है कि सोनू दरियापुर घटनास्थल पर मौजूद था।
विज्ञापन


इस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सोनू दरियापुर अपने छह साथियों केसाथ दिखाई दे रहा है। ये लोग एक कट्टे को लेकर गाड़ी में बैठ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस कट्टे में हथियार थे। दो बदमाश मौके पर मोटर साइकिल से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में सोनू के साथ उसका दोस्त गैंगस्टर समुंद्र उर्फ सुरेन्द्र खत्री भी है। दिल्ली पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। सुरेन्द्र को सोनीपत में हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। जेल से पेरोल पर बाहर आने के बाद इसने एक और हत्या की थी।

मोनू की हत्या के पीछे दो वजह

cctv footage come with clue in gang war in delhi

सुरेन्द्र के मंजीत महाल गिरोह से भी संबंध है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोनू की हत्या के पीछे दो वजह है।

एक तो सोनू को लगता था कि अगर मोनू जिंदा रहा तो वह जिंदा नहीं रहेगा। इसके अलावा उसने अपनी बहन से शादी करने बदला लेने के लिए ही मोनू की हत्या की है। सोनू सनकी टाइप का बदमाश है।

स्पेशल सेल केअधिकारियों के अनुसार सोनू व उसके साथियों ने पिस्टल के अलावा कार्रबाइन का भी इस्तेमाल किया है। पुलिस को मौके से 9 एमएम के ही 30 खोल मिले हैं। पिस्टल से इतनी गोलियां चलाना आसान नहीं है।

ऐसे में माना जा रहा है कि गैंगवार में कार्रबाइन का इस्तेमाल किया गया है। गैंगवार को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है।

दिल्ली पुलिस सोनू दरियापुर के कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू मोबाइल फोन का बहुत कम इस्तेमाल करता है। इस कारण वह अभी तक पकड़ा नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed