फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE re-evaluation portal not reopening, students worried

Delhi NCR News: सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
- एक जून से शुरू होनी थी प्रक्रिया, लिंक निष्क्रिय रहने से छात्रों में नाराजगी, पहले भी टाली जा चुकी है तारीख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए नई तारीखें घोषित किए जाने के बावजूद बोर्ड का पुनर्मूल्यांकन के लिए शुरू होने वाला पोर्टल नहीं चलने से छात्रों में नाराजगी है। बोर्ड ने एक जून से पोर्टल शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन सोमवार को भी छात्रों को निराशा हाथ लगी। सुबह से शाम तक पोर्टल का लिंक सक्रिय नहीं हुआ। हालांकि कहा जा रहा है कि आधी रात से पहले पोर्टल शुरू हो सकता है।

सीबीएसई ने इससे पहले पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाओं की शुरुआत 29 मई से करने की योजना बनाई थी, लेकिन वेबसाइट को मजबूत बनाने और तकनीकी व्यवस्थाओं में सुधार का तर्क देते हुए एक जून की नई समय सीमा दी थी। सीबीएसई ने सोशल मीडिया एक्स पर संदेश जारी कर कहा था कि संशोधित कार्यक्रम का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। कहा था कि वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में छात्रों के एक साथ लॉगिन करने पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। हालांकि निर्धारित नई तारीख आने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं होने से छात्रों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि सीबीएसई जल्द पोर्टल शुरू कर स्पष्ट समय-सीमा की घोषणा करें ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त तनाव के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। सायंकाल तक बोर्ड की ओर से पोर्टल शुरू होने को लेकर कोई नई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का आरोप अब भी उत्तरपुस्तिका नहीं मिली

कई छात्र सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें अब तक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी ही प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किन प्रश्नों या उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जाए। जिन छात्रों को उत्तरपुस्तिकाएं मिल चुकी हैं, वे भी पुनर्मूल्यांकन पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed