फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse paper leak: students protest continues third day all updates and developments of the day

CBSE पेपर लीक में बड़ा खुलासाः तौफीक ने बच्चों को बेचा था पेपर, हिरासत में चल रही पूछताछ

Sat, 31 Mar 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
cbse paper leak: students protest continues third day all updates and developments of the day
- फोटो : अमर उजाला

पेपर लीक के चलते सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की गणित व अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा के विरोध में दिल्ली-एनसीआर के छात्रों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच आज इस केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार तौफीक नाम के एक शख्स ने बवाना के बच्चों को लीक पेपर बेचा था। पुलिस ने तौफीक के साथ ही प्रिंसिपल को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सीबीएसई ने बयान जारी किया है कि कक्षा 12वीं के हिंदी (इलेक्टिव) के जिस पेपर के सोशल मीडिया पर लीक होने की बात हो रही है वह फेक पेपर है असली नहीं है।
विज्ञापन


वहीं इस बीच दिल्ली पुलिस ने अपनी तीन टीमें स्कूल, परीक्षा केंद्रों और बाहरी दिल्ली में रहने वाले बच्चों के घरों में भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में 60 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और बच्चों व ट्यूटरों के 50 मोबाइल भी जब्त किए जा चुके हैं।

Delhi Police has sent 3 teams to schools, exam centers & residences of students in outer Delhi. More than 60 people have been questioned till now out of which 10 are tutors of coaching centers, more than 50 cell phones of students & tutors have been seized till now#CBSEPaperLeak




शनिवार को छात्र पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे प्रीत विहार और उसके आसपास के इलाकों की सड़कों पर भारी जाम लग गया है।

 

CBSE की फूल प्रूफ सिस्टम से दो कदम आगे रहे पेपर लीक करने वाले

cbse paper leak: students protest continues third day all updates and developments of the day
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को पर्चों में सेंध लगने का अंदेशा परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही लग गया था। बोर्ड को पहले ही जानकारी मिली थी कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के नाम से फर्जी आईडी (ce.cbse2018@gmail.com) से मेल की जा रही है।

इसके माध्यम से केंद्रों को वेरिफिकेशन के लिए प्रश्न पत्र की कॉपी मेल पर देने को कहा जा रहा था। इस सब जानकारी के बाद भी बोर्ड ने लापरवाही बरती और परीक्षा केंद्रों को महज अलर्ट भेजकर खानापूर्ति कर दी। बोर्ड अपने सिस्टम को फूल प्रूफ मानते हुए संतुष्ट रहा कि पेपर लीक नहीं हो सकता। पेपर लीक करने वाले सीबीएसई से भी दो कदम आगे रहे और पूरे सिस्टम को ही ध्वस्त कर दिया।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी की ओर से 4 मार्च को देश व विदेश के सभी परीक्षा केंद्रों को एक अलर्ट जारी किया गया था। ‘अमर उजाला’ को इस अलर्ट की जानकारी मिल गई थी। लिहाजा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

अलर्ट में परीक्षा केंद्रों को आगाह किया था कि केंद्रों पर बोर्ड के नाम से फर्जी मेल से प्रश्न पत्र की कॉपी साझा करने के लिए कहा जा रहा है। सेंटरों को कहा गया था कि इस तरह के फर्जी मेल पर ध्यान न दें क्योंकि बोर्ड परीक्षा केन्द्रों से प्रश्न पत्र की कॉपियां वेरिफिकेशन के लिए नहीं मांगता है।

इस मेल को किन्हीं शरारती तत्वों की ओछी हरकत बताया गया था। सेंटरों को इस तरह के मेल का जवाब न देने व प्रश्न पत्र की प्रतियों को न भेजने की हिदायत दी गई थी। अब जानकार सवाल उठा रहे हैं कि जब इस तरह के फर्जी ईमेल का परीक्षा शुरू होने से पहले ही पता चल गया था तो बोर्ड ने सजगता क्यों नहीं बरती।
 

ई-मेल आईडी की पहचान होने के बावजूद उसे गंभीरता से नहीं लिया। न ही मामला दर्ज कराने की जरूरत समझी। कयास हैं कि संभवत: किसी सेंटर पर बोर्ड का अलर्ट देर से मिला हो और वहां से फर्जी ईमेल पर प्रश्न पत्र भेज दिए गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed