फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE issued admit card for class X and XII examination

दिल्ली: सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं के जारी किए एडमिट कार्ड, एक कमरे में 20 छात्रों को बैठाने की तैयारी

Thu, 14 Apr 2022 11:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक कमरे में 20 छात्रों को ही बैठाने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा देते समय छात्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उनका मास्क पहनना भी जरुरी होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
CBSE issued admit card for class X and XII examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू होने में महज 11 दिन बचे हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों को सेंटर का आवंटन भी कर दिया है। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए इस बार बोर्ड की तैयारी एक कक्षा में केवल 20 छात्रों को बैठाने की है। कोरोना महामारी से पहले परीक्षाओं में एक कमरे में 24 छात्रों को बिठाया जाता था।

विज्ञापन


महामारी आने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए छात्रों की संख्या को घटाकर 12 कर दिया गया था। सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं और 24 मई 2022 तक जारी रहेंगी। बारहवीं की परीक्षाएं भी 26 अप्रैल से शुरू होंगी, लेकिन 15 जून 2022 को समाप्त होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए कमर कस ली है। सीबीएसई ने टर्म 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इस पर स्कूल प्रिंसिपल के साथ-साथ छात्र के स्वयं के हस्ताक्षर भी होने चाहिए। एडमिट कार्ड परीक्षा हाल में ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्र को अपने स्कूल के आईडी कार्ड को साथ लेकर जाना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed