फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse board exam 2025 happy faces of students after seeing simple question paper on first day

CBSE Exam: अंग्रेजी का लंबा रहा प्रश्नपत्र, सरल प्रश्नों से खिले छात्रों के चेहरे; CCTV कैमरों से हुई निगरानी

Sat, 15 Feb 2025 04:14 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 15 Feb 2025 04:14 PM IST
सार

शिक्षकों और छात्रों ने पेपर को आसान बताया। अधिकतर छात्रों ने कहा कि लिटरेचर सेक्शन आसान था। कई छात्रों ने यह भी कहा कि पेपर काफी लंबा था। पेपर में सिलेबस से बाहर कुछ नहीं था। पैटर्न के आधार पर पेपर आया था। पेपर लंबा होने से जरूर कुछ छात्रों को कठिनाई उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
cbse board exam 2025 happy faces of students after seeing simple question paper on first day
पेपर देकर लौटते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की अंग्रेजी और इंटर में एंटरप्रेन्योरशिप परीक्षा आयोजित हुई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर में 33 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पेपर देने जाने से पहले जहां छात्रों के चेहरे पर तनाव दिख रहा था, वहीं पेपर खत्म हो जाने के बाद उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन बेहतर टाइम मैनेजमेंट के साथ कुछ को छोड़ दें तो सबने अपनी ये पहली बाधा आसानी से पार कर ली। 

विज्ञापन


शिक्षकों और छात्रों ने पेपर को आसान बताया। अधिकतर छात्रों ने कहा कि लिटरेचर सेक्शन आसान था। कई छात्रों ने यह भी कहा कि पेपर काफी लंबा था। पेपर में सिलेबस से बाहर कुछ नहीं था। पैटर्न के आधार पर पेपर आया था। पेपर लंबा होने से जरूर कुछ छात्रों को कठिनाई उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि सेक्शन ए में कम्यूनिकेटिव इंग्लिश रीडिंग स्किल, सेक्शन बी में राइटिंग स्किल और तीसरा सेक्शन ग्रामर का था। छात्रों ने बताया कि ग्रामर काफी आसान थी। वहीं इंटर में एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर था। छात्रों ने बताया कि उद्योग से संबंधित सवाल आए थे जो काफी सरल थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुई निगरानी
सीबीएसई के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की तलाशी भी ली। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बने कंट्रोल रूम को भी देखा। अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार पहले दिन की परीक्षा शांति से हुईं। किसी भी केंद्र से कोई नकलची को नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा से पहले ही बेहतर तैयारी की गई थी कि कोई कमी सामने न आएं। 45 मिनट पहले ही छात्रों को प्रवेश दे दिया गया था। सीसीटीवी की निगरानी में ही पूरी परीक्षा होगी। कासना स्थित सवित्री बाई फुले इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने बताया कि उनके यहां चार स्कूलों के केंद्र हैं। परीक्षा अच्छे से संपन्न हो गई। शिक्षकों ने बताया कि पेपर सरल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले छात्र
.
प्रश्नपत्र में ग्रामर काफी सरल आई, जिससे पेपर काफी अच्छा हो गया। परीक्षा में अच्छे अंक आने की पूरी संभावना है। - अखिल, छात्र
. प्रश्नपत्र में लेटर याद किया हुआ आया। प्रश्न उत्तर तैयार किए हुए पेपर में मिल गए। - प्रीत नागर, छात्र ग्रामर भी सरल रही।
. पेपर देने जाने पर डर लग रहा था, लेकिन पेपर मिलते ही सारा डर खत्म हो गया। - तमन्ना,छात्रा
. पाठ्यक्रम से ही पूरा पेपर आया। कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं था। काफी अच्छा हुआ। - प्राची, छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed