फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE and NCB together will make schools drug free

Delhi NCR News: सीबीएसई और एनसीबी मिलकर स्कूलों को बनाएंगे नशामुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई और एनसीबी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
विज्ञापन

देशभर से पांच सौ से अधिक प्राचार्य, परामर्शदाता और वेलनेस शिक्षक शामिल हुए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने स्कूलों को नशामुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए सीबीएसई और एनसीबी ने बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इस एमओयू का उद्देश्य स्कूलों को नशामुक्त करने और मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दोनों संस्थान नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करेंगे। इसके बाद एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देशभर से 500 से अधिक प्राचार्य, परामर्शदाता और वेलनेस शिक्षकों ने हिस्सा लिया।


सीबीएसई के द्वारका स्थित कार्यालय में हुए इस समझौता कार्यक्रम में सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता, व दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह ने कहा कि बोर्ड छात्रों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों अभिभावकों और स्कूलों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने इस अवसर पर नशामुक्ति की दिशा में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस एमओयू के तहत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षकों और परामर्शदाताओं के लिए प्रशिक्षण, नशीली दवाओं की रोकथाम पर ई-मॉड्यूल और सामुदायिक जागरूकता पहल आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed