फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBS service to soon start in Noida

खुशखबरी! नोएडा को मिला CBS का तोहफा

Sun, 04 May 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
CBS service to soon start in Noida

नोएडा सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस (एचपीओ) जल्द ही सीबीएस (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) सेवा से जुड़ने वाली है।

विज्ञापन


सेवा शुरू होते ही यह डाकघर बैंकों की तर्ज पर काम करना शुरू कर देगा। सेवा शुरू कराने के लिए जरूरी कवायद की जा रही है।

अधिकारियों की मानें तो इसी माह हेड पोस्ट ऑफिस (मुख्य डाकघर) में यह सेवा शुरू होने की संभावना है।

डाक अधीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि गाजियाबाद मंडल के मुख्य डाकघरों में सीबीएस सेवा शुरू कराने के लिए बीते कई माह से कवायद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मक्खन की टिक्की के चक्कर में पिटा इंस्पेक्टर

अभी सेक्टर-19 स्थित मुख्य डाकघर के डाटा को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है। डाटा की जांच के बाद सीबीएस शाखा के तहत चलाने के लिए संस्तुति की जाएगी। इसके बाद शाखा को सीबीएस सेवा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी खासियत यह है कि यहां के सभी खाताधारक बैंकों की तर्ज पर ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। और देशभर में कहीं भी डाकघर की सीबीएस शाखा में पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल भी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा और निकासी ऑनलाइन होगी। शाखा के छह कर्मचारियों को सीबीएस शाखा चलाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया है।

एटीएम की सुविधा भी मिलेगी
सीबीएस ब्रांच में डाकघर का एक एटीएम भी होगा। खाता धारकों के लिए यह सबसे बड़ी सुविधा होगी। हालांकि नोएडा स्थित एचपीओ में प्रस्तावित सीबीएस शाखा में एटीएम लगाने के लिए अभी नए सत्र में आने वाले बजट के बाद ही निर्णय हो पाएगा। अधिकारियों का कहना है कि  बजट आने के बाद ही एटीएम के लिए आवेदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed