फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI seeks one and half months to submit final chargesheet

प्रिंस हत्याकांड में सीबीआई ने मांगी मोहलत, चार जुलाई को दाखिल होगी फाइनल चार्जशीट

Tue, 15 May 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 15 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
CBI seeks one and half months to submit final chargesheet
प्रिंस हत्याकांड के बाद भड़का लोगों का गुस्सा (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित विद्यालय में हुए प्रिंस हत्याकांड में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेएस कुंडु की विशेष बाल अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को अदालत ने 4 जुलाई को फाइनल चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है, जबकि सीबीआई ने मामले में फाइनल रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से डेढ़ महीने का समय मांगा था।

विज्ञापन


उधर, सोमवार को आरोपी पक्ष की तरफ से दायर तीन याचिकाओं पर बहस पूरी हो गई, जिसके बाद अदालत ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। तीनों याचिकाओं पर अदालत 21 मई को फैसला सुनाएगी। सोमवार को आरोपी भोलू सहित स्कूल प्रबंधन के फ्रांसिस थॉमस व जेएस थॉमस अदालत में पेश हुए। जिन्हें दोबारा 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि 8 सितंबर को विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पीड़ित पक्ष द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बोर्ड ने आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने के आदेश देते हुए विशेष बाल अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच अधूरी होने की बात कहकर समय मांगा

CBI seeks one and half months to submit final chargesheet
सीबीआई

बोर्ड के उक्त फैसले सहित सीबीआई द्वारा आरोपी की रिमांड के दौरान अधिक समय तक पूछताछ करना, उसके उंगलियों के निशान लेने के फैसले को बाल अदालत में चुनौती दी थी। इस पर सोमवार को सीबीआई व पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता के बीच बहस हुई। 

 करीब 2 घंटे तक चली बहस के बाद अदालत ने तीनों याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखते हुए मामले की सुनवाई के लिए 21 मई की तारीख निश्चित की है। उधर, इस मामले में सीबीआई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में पेश करनी थी, लेकिन सीबीआई ने अदालत में स्कूल प्रबंधन व पुलिस के पहलुओं पर जांच अधूरी होने की बात कहकर करीब डेढ़ महीने का समय मांगा, जिस पर अदालत ने उन्हें 4 जुलाई को पेश करने के आदेश दिए हैं। 

आरोपियों को किया अदालत में पेश
सोमवार को आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र भोलू सहित स्कूल प्रबंधन के रीजनल व एचआर हेड जेएस थॉमस व फ्रांसिस थॉमस को अदालत में पेश किया गया। सीबीआई द्वारा 4 जुलाई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करने की बात अदालत के समक्ष रखी, जिस पर अदालत ने उक्त तीनों आरोपियों को भी 4 जुलाई को ही अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं ताकि इसी दिन इन पर आरोप दाखिल किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed