{"_id":"66f54a83a2f054d31d0ffc84","slug":"cbi-recorded-statement-of-sukesh-chandrashekhar-in-extortion-racket-case-in-tihar-jail-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ वसूली कांड: जेल पहुंची सीबीआई, महाठग सुकेश का बयान हुआ दर्ज; लगाए थे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ वसूली कांड: जेल पहुंची सीबीआई, महाठग सुकेश का बयान हुआ दर्ज; लगाए थे ये आरोप
Thu, 26 Sep 2024 05:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:20 PM IST
सार
दिल्ली की तिहाड़ जेल में वसूली रैकेट मामले में सीबीआई ने सुकेश चंद्रशेखर के बयान दर्ज किए गए हैं। सुकेश ने अपने वकील के माध्यम से जेल में जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ठग सुकेश (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली की अन्य जेलों में चल रहे कथित जबरन वसूली रैकेट मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सीबीआई ने तिहाड़ जेल और दिल्ली की अन्य जेलों से जबरन वसूली रैकेट की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीबीआई ने कोर्ट से पूछताछ के लिए इजाजत मांगी थी। बता दें कि चंद्रशेखर ने साल 2022 को अपने वकील के माध्यम से सीबीआई निदेशक के पास तत्कालीन जेल महानिदेशक संदीप गोयल पर जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
साथ ही शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दो वरिष्ठ जेल अधिकारियों ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए 12.5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी।
विज्ञापन