{"_id":"5c4aa226bdec2226154d07c0","slug":"cbi-raids-at-more-than-30-places-in-delhi-ncr-in-alleged-land-scam-bhupinder-hooda-house-raid-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर की 30 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी, पूर्व सीएम हुड्डा के घर पर मौजूद अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर की 30 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी, पूर्व सीएम हुड्डा के घर पर मौजूद अधिकारी
Fri, 25 Jan 2019 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के निवास समेत दिल्ली एनसीआर के 30 जगहों पर आज सीबीआई छापेमारी कर रही है। जिस समय सीबीआई हुड्डा के घर पर पहुंची उस वक्त वह घर पर ही मौजूद थे। कहा जा रहा है कि यह छापे कथित भ्रष्टाचार के मामले में मारे गए हैं।
विज्ञापन
इस समय घर के अंदर सीबीआई के कई अधिकारी मौजूद हैं और पूरा घर खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एक नया मुद्दा दर्ज किया गया है, जिसके तहत करीब कई कांग्रेसी नेताओं के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर अलमारियों के ताले खोलने के लिए दो एक्सपर्ट बुलाने पड़े। ये करीब एक घंटा अंदर रहे। बाहर निकल कर रमेश व दारा सिंह सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 6 से 7 अलमारियों की लॉक खोले हैं।
विज्ञापन
वहीं छापेमारी के विरोध में हुड्डा के समर्थक सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। छापेमारी की खबर फैलते ही समर्थक हुड्डा के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस समय विरोध प्रदर्शन चल रहा है।