{"_id":"6744b41167b74a0e8f037f06","slug":"cbi-caught-delhi-police-constable-red-handed-while-taking-bribe-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीबीआई ने हवलदार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, शिकायकर्ता को बचाने के एवज में ले रहा था रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीबीआई ने हवलदार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, शिकायकर्ता को बचाने के एवज में ले रहा था रिश्वत
Mon, 25 Nov 2024 11:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:00 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात हवलदार संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात हवलदार संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार अपराध शाखा की की एएनटीएफ में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता को नहीं फंसाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। उसे दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग के अनुसार आरोपी हवलदार पुरानी कोतवाली, दरियागंज में स्थित पुलिस स्टेशन एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) में तैनात एसआई संजीव कुमार और एएसआई किरोड़ीमल के कहने पर रिश्वत ले रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई संजीव कुमार और एएसआई किरोड़ीमल दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इनकी टीम के इंस्पेक्टर पंकज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन