फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cashless facility will be provided in hospitals fron new year

न्यू ईयर से मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

Mon, 30 Dec 2013 02:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Dec 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
Cashless facility will be provided in hospitals fron new year

फरीदाबाद एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल पर निर्भर सैकडों मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को कैशलेस सुविधा देने के लिए ईएसआई कॉरपोरेशन फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा के निजी अस्पतालों से टाई-अप करने जा रहा है। इसके बाद मरीजों को इन अस्पतालों में रेफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


मरीजों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ईएसआई कॉरपोरेशन ने तीन निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध करने का निर्णय लिया है। इसमें फरीदाबाद का एशियन, गुड़गांव का पार्क हॉस्पिटल और नोएडा का बालाजी अस्पताल शामिल है। इसके बाद एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल पैनल पर चार निजी अस्पताल होंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में पैनल पर केवल फरीदाबाद का मेट्रो अस्पताल ही है। अनुबंध को लेकर निजी अस्पताल प्रबंधन और कॉरपोरेशन के बीच बातचीत का दौर पूरा हो चुका है। जिन पर 31 दिसंबर तक हस्ताक्षर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में स्त्री रोग और फिजिशियन के मरीज अधिक होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों के साथ होने वाले अनुबंध में इन दोनों श्रेणी पर अधिक जोर दिया गया है।


ईएसआई के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि निजी अस्पतालों के पैनल पर आने से मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इन अस्पतालों ने कॉरपोरेशन द्वारा बताई गई सभी शर्तों को मान लिया है। अनुबंध की कागजी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जनवरी से मरीजों को सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed