फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cash shortage to railways, those seeking money back camps outside station

रेलवे को कैश की किल्लत, पैसा वापस मांगने वालों ने जमाया स्टेशन के बाहर डेरा

Fri, 29 May 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Cash shortage to railways, those seeking money back camps outside station
train ticket booking

लोगों को घर भेजने के लिए रेलवे ने गाड़ियां तो चला दी हैं लेकिन लोगों की मुसीबतें अब भी कम नहीं हुई हैं। किसी को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा तो किसी को गाड़ी रद्द हो जाने के बाद पैसे वापस नहीं मिल पा रहे। लाइनें लंबी हैं और काउंटर पर कैश की किल्लत है। 

विज्ञापन


जिन लोगों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाह डेरा जमा रखा है उनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास टिकट तो है लेकिन यात्रा की तिथि अभी दूर है। अब चूंकि उनके पास रहने के लिए राजधानी में अपनी छत नहीं है इसलिए स्टेशन के बाहर रहने के अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन


मंगोलपुरी में किराए पर रहने वाले विजय विश्वकर्मा की कहानी ऐसी ही है। वे कहते हैं कि मकान मालिक ने किराया न देने पर निकाल दिया है। टिकट 2 जून की है और प्रतापगढ़ जाना है। रहने का कोई और ठिकाना है नहीं। अब कहां जाएं। इसलिए यहीं जमे हुए हैं। विजय के साथ उनकी पत्नी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार का कहना है कि जून में भीड़ कम हो जाएगी। अगले महीने जब 100 गाड़ियां चलने लगेंगी तो लोगों को कन्फर्म टिकट भी मिलने लगेगा। 


रेलवे के प्रवक्ता ने यह स्वीकार किया कि काउंटर पर कैश की किल्लत है। उनका कहना है कि यह किल्लत जल्द ही दूर हो जाएगी। कुमार का कहना है कि यह समस्या कुछ ही काउंटर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed