{"_id":"5922e03c4f1c1b3c6a5368e0","slug":"case-registered-in-minor-rape-case-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग से रेप का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से रेप का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 22 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि शुक्र है एसपी मेवात ने उनका दर्द सुना और उनकी शिकायत दर्ज हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने कहा कि उसके खेतों के पास ही आरोपी तारीफ के खेत लगते हैं। तारीफ के ट्यूबवेल से ही ये अपने खेतों के लिए पानी लेते हैं। आरोप है कि चार माह पूर्व जब उसकी बेटी कोठरी में स्विच ऑफ करने गई तो तारीफ अंदर आ गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि तारीफ ने अपने पास एक कट्टा रखा हुआ था। उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पिता को जान से मार देगा। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत आरोपी के पिता से करने गया तो उसने भी उसे उल्टा झूठे केस में फंसाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बावनठेड़ी गांव के तारीफ के खिलाफ पोस्को एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।