{"_id":"5da8b46e8ebc3e93c202ce08","slug":"case-registered-against-former-cricketer-manoj-prabhakar-and-family-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ ठगी और जालसाजी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ ठगी और जालसाजी का मामला दर्ज
Fri, 18 Oct 2019 12:08 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अपनी पत्नी फरहीन के साथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी, बेटा व दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मालवीय नगर थाने में एनआरआई महिला की शिकायत पर जालसाजी, ठगी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि लंदन में रहने वाली संध्या शर्मा पंडित ने शिकायत दी कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर उनके फ्लैट का ताला तोड़ा गया और पूरा सामान चोरी कर लिया गया। अभी प्रभाकर के दोस्त वहां अवैध रूप से रह रहे हैं। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर के एक सहयोगी का नाम संजीव गोयल है। पीड़िता ने पहले इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। इसके बाद शिकायत को दक्षिण जिला पुलिस को भेजा गया था।
महिला का कहना है कि उसके पति लक्ष्मी चंद पंडित ने 1995 में बिल्डर से फ्लैट खरीदा था। 2006 में वे लोग लंदन चले गए। तब से 2018 तक उनके रिश्तेदार वहां रहते थे। अभी फ्लैट में ताला लगा था। पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि कोई उनके फ्लैट में रह रहा है।
इसके बाद सितंबर में वह दिल्ली आईं तब आरोपियों ने उसे अपने ही घर में घुसने नहीं दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनोज गोयल नामक एक प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी कागजात बनाने में प्रभाकर की मदद की।