फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against Elvish Yadav Maneka Gandhi demanded his arrest Swati Maliwal took a jibe at BJP

एल्विश यादव की रेव पार्टी पर घमासान: मेनका गांधी ने गिरफ्तारी की मांग की; DCW प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 03 Nov 2023 12:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

मेनका गांधी ने एल्विश यादव को इस पूरे मामले का किंगपिन (सरगना) बताया है। उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूर हो। मेनका ने कहा है कि एल्विश को सात साल की सजा होनी चाहिए।

विज्ञापन
Case registered against Elvish Yadav Maneka Gandhi demanded his arrest Swati Maliwal took a jibe at BJP
सांसद मेनका गांधी, एल्विश यादव और स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव को इस पूरे मामले का किंगपिन (सरगना) बताया है। उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूर हो। मेनका ने कहा है कि एल्विश को सात साल की सजा होनी चाहिए। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एल्विश यादव की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

स्वाती मालीवाल ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फोटो साझा करते हुए लिखा है कि, 'अभी खबर में देखा कि यूट्यूबर एल्विश यादव पर एफआईआर हुई है। आरोप है कि एल्विश ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के सीएम मंच से प्रमोट करते हैं।

एक तरफ पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियां मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

एल्विश यादव पर नोएडा के सेक्टर-49 में दर्ज हुआ है मुकदमा
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। एल्विश यादव के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed