फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of death of delivery boy of zepto app in a road accident in dwarka police found driver from broken bumper of car

Dwarka Road Accident: पुलिस ने कार के टूटे बंपर से खोज निकाला कातिल ड्राइवर, डिलीवरी बॉय को कुचल कर हो गया था फरार

Tue, 24 May 2022 02:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 May 2022 02:41 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। उसके पिता डॉक्टर हैं। आरोपी इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। घटना के समय वह किसी पार्टी से आ रहा था। 

विज्ञापन
case of death of delivery boy of zepto app in a road accident in dwarka police found driver from broken bumper of car
मृतक करण - फोटो : amar ujala

विस्तार

साउथ द्वारका पुलिस ने टूटे बंपर की मदद से जेप्टो एप के डिलीवरी बॉय को कुचलने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गूगल में अधिकारी पद पर कार्यरत है और घटना के समय पार्टी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोपी ने अपनी कार को मरम्मत करवाने के लिए सर्विस सेंटर में भेजा था। पुलिस ने सर्विस सेंटर में पहुंचकर कार की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ सकती है।  

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान द्वारका सेक्टर 18 निवासी सुधाकर यादव के रूप में हुई है। वह गूगल में अधिकारी के पद पर कार्यरत है और गूगल में भर्ती होने वाले नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देता है। 16 मई की रात 11.55 बजे पुलिस को सेक्टर पांच द्वारका के डीडीए सेंट्रल नर्सरी के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी है। पुलिस ने घायल युवक करण को पास के अस्पताल में ले गई। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। जांच में पता चला कि घायल युवक का नाम करण है और वह गोयला इलाके में रहता है। वह घरेलू उत्पाद डिलीवरी करने वाले एप में डिलीवरी बॉय का काम करता था। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके की छानबीन करने के दौरान अज्ञात वाहन का टूटा हुआ बंपर मिला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच 18 मई को करण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हवलदार प्रवीण, लोकेंद्र, सिपाही कुलवंत और एएसआई ओमकार की टीम ने जांच के दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस को वाहन के बारे में ठीक से पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटे बंपर की जांच करवाने पर पता चला कि यह टाटा नेक्सन का बंपर है। पुलिस ने कई सर्विस सेंटर जाकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि इसकी मरम्मत कंपनी के ही सर्विस सेंटर में हो सकती है। पुलिस ने द्वारका में स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर में पहुंची। जहां कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार के टूटे बंपर के हिस्से को कार के अगले टूटे बंपर से मिलान किया। पूरी तरह से मिलान होने के बाद पुलिस ने सर्विस सेंटर वालों से आरोपी कार चालक की पहचान की और रविवार को उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। उसके पिता डॉक्टर हैं। आरोपी इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। घटना के समय वह किसी पार्टी से आ रहा था। पुलिस उससे पता लगा रही है कि घटना के समय उसने शराब तो नहीं पी थी। घटना की जानकारी उसने अपने परिवार वालों को भी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed