फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case has been registered against passenger at IGI Airport police station On complaint of Air India

Delhi: एयर इंडिया के केबिन क्रू मेंबर से झगड़ा, बदतमीज यात्री को उतारने के लिए लंदन के रास्ते से लौटा विमान

Tue, 11 Apr 2023 06:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Apr 2023 06:01 AM IST
सार

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी का मामला सामने आया है। फ्लाइट लंदन के रास्ते से दिल्ली हवाई अड्डा पर वापस लाया गया। इसके बाद एयर इंडिया की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाने में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
case has been registered against passenger at IGI Airport police station On complaint of Air India
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

एक यात्री के बदसलूकी करने के कारण नई दिल्ली से लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से तब लौटना पड़ा। एक यात्री विमान के इमरजैंसी दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहा था। केबिन क्रू के मेंबरों ने उसे रोकने की कोशिश की तब यात्री ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तमाम कोशिश के बाद मामला अनियंत्रित होता देख पायलट ने उड़ान की वापसी का फैसला लिया और दिल्ली हवाई अड्डा पर लैंडिंग की। 
विज्ञापन


आरोपी यात्री को आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यात्री की पहचान जसकिरत सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला पंजाब का रहने वाला है और सोमवार सुबह अपने माता- पिता के साथ लंदन जा रहा था। 
विज्ञापन


यहां से उसे कनाडा जाना था। कनाडा में जसकिरत की बहन रहती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 111 ने सोमवार सुबह 6.35 बजे लंदन के लिए दिल्ली हवाई अड्डा से उड़ान भरी थी। आरोप है कि उड़ान के दौरान विमान के क्रू मेंबरों ने देखा कि जसकिरत इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रू मेंबरों ने उसे समझाया कि ऐसा करना गैर कानूनी है। आरोपी उनकी बातों को अनसुना कर गेट को खोलने का प्रयास करता रहा। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद क्रू मेंबरों ने उसे पकड़कर रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद वह उत्तेजित हो गया। 

वह क्रू के दो सदस्यों के साथ हाथापाई करने लगा। मामला बिगड़ता देख क्रू मेंबरों ने विमान के पायलट को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद पायलट ने विमान की वापसी का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त विमान की वापसी का फैसला किया गया उस समय विमान अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। 
 

करीब 10 बजे विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद आरोपी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया। जहां से इमिग्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान आरोपी के साथ जा रहे उसके माता पिता भी विमान से उतर गए। पुलिस ने एयरलाइंस की शिकायत पर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


 

विमान में सवार थे 256 यात्री
एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि जिस एआइ 111 विमान में हंगामा किया गया उसमें करीब 256 यात्री सवार थे। आरोपी व उनके माता-पिता के उतरने के करीब तीन घंटे बाद इस विमान ने लंदन के लिए दोबारा उड़ान भरी।

 

एयर इंडिया की ओर से यात्री के खिलाफ दी गई शिकायत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की ओर से यात्री के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यात्री से हंगामा करने के कारण के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 
 

पुलिस पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में क्रू मेंबर और सहयात्रियों का भी बयान दर्ज किया जाएगा। एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से इस मामले से विमान नियामक संस्था डीजीसीए को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed