मैक्स-फोर्टिस के बाद मेदांता में ठगी, डेंगू के इलाज पर 16 लाख का बिल, बच्चे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेदांता अस्पताल मामले में गुरुग्राम पुलिस पीआरओ ने बताया है कि शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। इस शिकायत में मेंदाता अस्पताल पर यह आरोप लगा है कि एक सात वर्षीय बच्चा जो डेंगू का मरीज था, उसको इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों का एक भारी भरकम बिल थमाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। बता दें कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पर सात साल के शौर्य प्रताप की 22 दिन के इलाज के मौत हो गई। शौर्य की मौत के बाद मेदांता ने परिजनों को 16 लाख रुपयों का बिल थमाया था।
Complaint received at Police Station Sadar yesterday, complainant has leveled allegation on Medanta Hospital (Gurugram), their child suffering from dengue was admitted in the hospital, huge bill penalty was imposed on them. Investigation is underway: Gurugram Police PRO pic.twitter.com/khiByjGOBw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 23, 2017
15.88 लाख का बिल सौंपा
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा वहां 21 दिनों के लिए भर्ती था जिसके बदले अस्पताल ने 15.88 लाख का बिल सौंप दिया। उनको लोगों से पैसे मांगने पड़े बिल चुकाने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उनको इलाज के नाम पर लूटा है।
My child was there in the hospital for 21 days, the hospital gave us a bill of Rs 15.88 lakh. We had to request people for money, the hospital has looted us in the name of treatment: Father of the deceased child #Gurugram pic.twitter.com/WUKz5SzscS
— ANI (@ANI) December 23, 2017
उन्होंने आगे बताया कि जब मेदांता के डॉक्टरों को यह लगने लगा कि बच्चे की हालत ज्यादा खराब है और उसको मेदांता में अब और नहीं रखा जा सकता तब उन्होंने बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती करने को कहा। तो इसलिए हमने अपने बेटे को वहां से निकल कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।